File Picture
दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 46,617 नए मामले सामने आए तथा 853 मरीजों की मौत हुईं। देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया। इनमें से सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।
आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च से शुरू हुई थी। उस समय से तक देश में इस महामारी से 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। इस तरह से देश में कोविड-19 दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों ने जान गंवाई।
इससे पहले मंगलवार को 103 दिन बाद सबसे कम 37,566 केस आए थे। इसके बाद लगातार दो दिनों तक मामलों में बढ़ोतरी हुई और बुधवार को कोरोना के 45,951 केस आए और उसके अगले दिन गुरुवार को 48,786 केस सामने आए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,617 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ चार लाख 58 हजार 251 हो गया है। इस दौरान 59 हजार 384 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 95 लाख 48 हजार 302 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले 13,620 कम होकर पांच लाख नौ हजार 637 रह गए हैं। इसी अवधि में 853 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 312 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 1.67 फीसदी, रिकवरी रेट 97.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 है।
आपको बता दें कि कोरोना की रोकथाम के लिए देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
वहीं देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…