Subscribe for notification
लाइफस्टाइल

दही हर बात को करे सही, जमाने से आजमाया हुआ है

नई दिल्ली.
हमारे देश में किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाने पर दही-चीनी खाकर जाना अच्छा माना जाता है. अक्सर परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जाते वक्त मां दही चीनी से मुंह मीठा करने के बाद ही जाने देती हैं। ऐसा सालों से होता आ रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर से निकलते वक्त दही चीनी ही क्यों खिलाई जाती है। दरअसल दही-चीनी खिलाए जाने का कारण ये है कि सुबह खाली पेट दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर दही को चीनी के साथ खाया जाए तो ये शरीर के लिए एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है, जिसके कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं।

दही को सुपरफूड माना जाता है। इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। सबसे खास बात ये है कि दही खाने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत बनता है। दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। चेहरे की त्वचा और बालों पर दही लगाने से लाभ मिलता है। दही चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता ही है। दही बालों को पोषण देने में भी बहुत सहायक है। यह सिर से डेंड्रफ भी दूर करता है। दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। मुंहासे दूर होते हैं।

दही के नियमित सेवन से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं तथा कई प्रकार के विटामिन बनने लगते हैं। दही में जो बैक्टीरिया होते हैं, वे लैक्टोज बैक्टीरिया उत्पन्न करते हैं। यह हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्ट बीट सही बनी रहे।

दही में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है, जो हमारे शरीर में हड्डियों का विकास करती है। दांतों एवं नाखूनों की मजबूती एवं मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में भी सहायता करती है। दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी कम करने में सहायता मिलती है।

सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है। इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है। दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती। साथ ही दही मूत्राशय को ठंडा रखता है। जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती। सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है। दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago