Aaj ka Rashifal 01 July 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 01जुलाई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृषभ–आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम भ्रामक बना रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन सावधान रहें, जोखिम भरा समय है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
कन्या–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। शादी तय हो सकती है। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावुकतावश क्रोध के शिकार होंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आएगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आज के दिन आप गृहकलह के शिकार होंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर–आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। अपनों के साथ की वजह से कुछ नए व्यवसाय की ओर जा सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–आज के दिन धनागमन के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुपए-पैसे के निवेश पर भी नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति थोड़ी भ्रामक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा सुधार की ओर है। प्रेम में बहुत समीपता और अपनापन रहेगा। व्यवसायिक स्थिति लगभग ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…