मासिक धर्म के बारे में सब कुछ जानना आपका धर्म

0
243

नई दिल्ली.
कहा जाता है कि मासिल धर्म आने पर महिला अपवित्र हो जाती है। कुछ गांव में आज भी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान नहाने की इज़ाजत नहीं होती। वो मासिक धर्म खत्म होने के बाद ही नाहती हैं. असल में मासिक धर्म के दौरान आपको दिन में कम से कम एक बार तो ज़रूर नहाना चाहिए, क्योंकि पीरियड्स के दौरान सफाई रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसा न करने से कई बीमारियां हो सकती हैं।

जानें, अहम बातें-

-आज भी कई गांवों में महिलाएं कपड़ा इस्तेमाल करती हैं, जो बिलकुल सही नहीं होता। बीमारी का खतरा बना रहता है। आपको मासिक धर्म में पैड या टैम्पॉन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपना पैड हर 6 घंटे में बदलना चाहिए।

-मासिक धर्म के वक्त आपको ढ़ीले कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें आप आरामदेह महसूस कर सकें और पैड की वजह से कोई दिक्कत ना हो।

-आपको सैनिटरी पैड इस्तेमाल के बाद हमेशा कूड़े में डालने चाहिए ना की शौचालय में| अगर आप शौचालय में पैड डालती हैं तो इससे शौचालय में गंदगी फैल सकती है और ये कई सारी बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

-मासिक धर्म में आपको पैड बदलने के बाद अपने हाथ को गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए। इससे गंदे कीटाणु नहीं फैलते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here