Aaj ka Rashifal 29 June 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 29 जून 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता हैमुश्किलों का सामना ?
मेष–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न होगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है।
वृषभ–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आपका भाग्यवश कुछ काम सुलझेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। सावधान रहें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
सिंह–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टिर्बिंग रह सकता है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक होती दिखाई दे रही है।
तुला–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन कलहकारी स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
धनु–आज के दिन आप व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
मकर–मकर राशि के जातक आज के दिन रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्नाजन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक और वाणी का कोई रिस्क न लें।
कुंभ–आज के दिन आप सितारों की तरह चमक रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी, व्यवसायिक स्थिति ठीक है। खर्च से परेशान रहेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…