Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 28 June 2021: आज के ही दिन 1986 में केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1986 में केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था। आइए एक नजर डालते हैं देश ओर दुनिया के इतिहास में 28 जून को घटित हुईं घटनाओं परः-

1776- अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
1838- विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
1846- एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
1857- नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया।
1894- श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1914-  प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण: आस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज र्फिडनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या।
1919- वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
1921- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म।
1940- बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
1975- भारत में आपातकाल के दौरान प्रेस प्रतिबंध लागू किया गया।
1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।
1981- तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
1986- लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
1986- केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995- बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
1996- भारत ने फिलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
2004- अमेरीका ने इराक के लोगों को शासन की बागडोर सौंपी।
2004- तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।
2005- रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।
2007- आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2012- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

9 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

9 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

22 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

23 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

23 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago