Aaj ka Rashifal 24 June 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 24 जून 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी और व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थ्तियां प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
कर्क–आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य से थोड़ी परेशानी रहेगी। कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है।
तुला–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति में बहुत सारे विकल्प और नई चीजें जुड़ेंगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–वृश्चिक राशि वालों के लिए परामर्श है कि आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। अभी किसी को रुपए-पैसे न दें। लौटने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छी स्थिति में है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते रहेंगे। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर–मकर राशि के जातक आज के दिन खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। मन बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आपके व्यवसायिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…