Aaj ka Rashifal 21 June 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 21 जून 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका जीवन आनंदमय गुजारेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
वृषभ–आज के दिन आपके शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन उनका शमन भी सम्भव है। खुद ही दब जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और धन थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
मिथुन–मिथुन राशि के जातकों के लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है।
कर्क– कर्क राशि के जातकों की राशि में भले ही नीच के मंगल लग्न में बैठे हों लेकिन ये मंगल पंचमेश हैं आपके दशमेश हैं। ज्ञान बढ़ेगा, व्यवसाय करने की शक्ति बढ़ेगी। प्रेम में अपनापन आएगा। नवप्रेम का आगमन होगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है।
सिंह–आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर है।
कन्या–कन्या राशि के जातक आज के दिन रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति में स्थाईपन आ रहा है। व्यापारिक स्थित मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है।
तुला–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृश्चिक–आज के दिन किसी चीज को ज्यादा सोचकर मन परेशान रहेगा। काल्पनिक भय भी आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापार ठीक-ठाक है। कुल मिलाकर आपके लिए समय मध्यम कहा जाएगा।
धनु–आपके आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों बहुत अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर–आज के दिन भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–कुंभ राशि के जातक जोखिम से उबर चुके हैं। बस अपने निर्णय में किसी भी अपने को शामिल कर लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–मीन राशि वालों के लिए अभी जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…