दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोेमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बारों को खोलने की अनुमति होगी। यहां कोरोना से उत्पन्न हालत काबू हो गए है। इस बीच यहां रियायतों की अवधि 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को कुछ और रियायतें भी दी गई हैं।
डीडीएमए (DDMA) यानी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, यहां सोमवार से 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन्हें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। साथ ही पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी इजाजत दे दी गई है।
इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेंट को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। जब इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया था। अब इसे भी बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा सभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल भी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। अब आइए आपको बताते हैं कि किन-किन गतिविधियों को मिली है इजाजत तथा किन-किन पर अभी भी रहेगा प्रतिबंधः-
अब इनको भी छूट
इन पर जारी रहेगी पाबंदी
आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 135 मामले सामने आए तथा 201 लोग इससे ठीक हुए, जबकि सात लोगों की इसके कारण मौत हुई। यहां अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,372 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…
दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…