दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोेमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बारों को खोलने की अनुमति होगी। यहां कोरोना से उत्पन्न हालत काबू हो गए है। इस बीच यहां रियायतों की अवधि 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को कुछ और रियायतें भी दी गई हैं।

डीडीएमए (DDMA) यानी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी  के मुताबिक, यहां सोमवार से 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन्हें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। साथ ही पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी इजाजत दे दी गई है।

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेंट को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। जब इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया था। अब इसे भी बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा सभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल भी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। अब आइए आपको बताते हैं कि किन-किन गतिविधियों को मिली है इजाजत तथा किन-किन पर अभी भी रहेगा प्रतिबंधः-

अब इनको भी छूट

  • सरकारी ऑफिस, ऑटोनोमस बॉडी, पीएसयू और कॉर्पोरेशन को 100 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोला जा सकेगा।
  • प्रावेट ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 50% स्टाफ के साथ खोले जा सकते हैं।
  • दुकानें, रेसिडेंस कॉम्प्लेक्स, राशन स्टोर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खोला जा सकेंगी।
  • अनुमति प्राप्त साप्ताहिक बाजार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

इन पर जारी रहेगी पाबंदी

  • स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंस सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट
  • समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
  • स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स
  • ऑडिटोरियम, असेंबली, स्पा, जिम और योगा सेंटर

आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 135 मामले सामने आए तथा 201 लोग इससे ठीक हुए, जबकि सात लोगों की इसके कारण मौत हुई। यहां अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,372 मरीजों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here