मुंबई.
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्मों में आने से पहले ही लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। वह भविष्य में कई महत्वपूर्ण फिल्मों का हिस्सा बन सकती हैं। खबर है कि मानुषी चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ यशराज बैनर की अपनी तीसरी फिल्म में नजर आएंगी। वह अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ और विक्की कौशल की एक अनटाइटल फिल्म लेकर भी सुर्खियों में हैं। दिलचस्प है कि ये दोनों फिल्में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही हैं। एक सूत्र ने बताया, “मानुषी यशराज फिल्म्स की फेवरेट बन गई हैं। हर कोई उनके समर्पण, काम करने के तरीके और पेशेवर रवैये की तारीफ कर रहा है। आदित्य चोपड़ा ने उनको शिव रवैल के सुपरहीरो प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है।”
मानुषी की इस फिल्म से चंकी के भतीजे अहान बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। अहान मानुषी के अपोजिट भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि आदित्य मानुषी के लिए अन्य प्रोजेक्ट पर भी विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्की की फिल्म की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी है। ‘पृथ्वीराज’ को भी शूट किया जा चुका है, केवल कुछ डबिंग
मानुषी इस फिल्म की शूटिंग तब शुरू करेंगी, जब फिल्म के बाकी कास्ट की डेट तय कर ली जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव द्वारा किया जाएगा। मानुषी के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग में अपनी खास पहचान बनाई है। मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने के बाद रातों-रात लोकप्रियता हासिल की थी। इस ताज को जीतने वाली वह छठी भारतीय थीं। मानुषी के फैंस उन्हें फिल्मों में देखने की प्रतीक्षा में हैं।
मानुषी की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ एक इतिहास पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसमें वह पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे अक्षय के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसमें सोनू सूद को दरबारी कवि की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, विक्की के साथ मानुषी का प्रोजेक्ट एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2022 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…