Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1956 में भारत में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1576- अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1758- फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
1812- अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1815- वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
1858- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट ब्रिटिश सेना लड़ाई के बाद मारी गईं।
1861- लेखक देवकी नन्दन खत्री का जन्म।
1941- तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1946- गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
1956- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1972- ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
1979- अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1987- एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
2002- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीमा बानो का निधन।
2009- नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।
2012- सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।
2013- इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लागों की मौत और 60 घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here