Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1752 में बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 जून को घटित घटनाओं परः-

1389- कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।
1752- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है।
1762- आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ।
1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1878- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।
1896- जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।
1908- कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1929- प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म।
1932- ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म।
1937- गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।
1947: अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।
1950- भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
1982- अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1994- इजरायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1997- इस्तांबुल में आठ मुस्लिम देशों ने डी-8 नामक संगठन का गठन किया।
2005- जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2006- भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008- आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here