Subscribe for notification
मनोरंजन

समंदर में आग लगा रही हैं सोफी चौधरी, बिकिनी में दिख रहा हुस्न का जलवा

मुंबई.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। सोफी चौधरी अक्सर बिकिनी में अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। एक बार फिर अपने हॉट अंदाज से सोफी पानी में आग लगाती नजर आ रहीं हैं।

इन फोटोज में सोफी समंदर के बीच खड़े होकर बिकिनी में हॉट पोज देते हुए दिख रही हैं। फैंस को उनका यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर सोफी चौधरी के लाखों फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोफी चौधरी शादी नंबर 1, प्यार के साइड इफेक्ट्स, हे बेबी और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

सोफी चौधरी को उनकी लुक्स, बोल्डनेस और डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर सोफी चौधरी कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। सोफी चौधरी मल्टीटैलेंटेड हैं और आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फैन्स के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

सोफी चौधरी एक बिर्टनी-भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और गायिका हैं। वो प्राथमिक रूप से भारतीय फ़िल्मों में और पूर्व एमटीवी इण्डिया वीजे और सामयिक मॉडल और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। सोफी चौधरी का जन्म 8 फरवरी 1982 को लंदन में हुआ था। सोफी कई भाषाओं में निपुण हैं। वह हिंदी इंग्लिश, स्पेनिश, पंजाबी, अरेबिक, उर्दू ,फ्रेंच गाती हैं। सोफी ने अपनी पढ़ाई लंदन ऑफ़ इकोनोमिक्स स्कूल से की है। उन्होंने यूरोपियन पॉलिटिक्स में स्नातक किया है। सोफी लंदन अकेडमी ऑफ़ म्यूजिक एंड आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकीं हैं।

पढ़ाई खत्म होने सोफी ने सिंगिंग को अपना करियर बनाने की सोची। दरअसल सोफी अपने स्कूली दिनों से संगीत में विशेष रुचि रखती थीं, सोफी के उभरते हुए टैलेंट को निर्देशक बिद्दू ने एक नई पहचान दी। उसके बाद साल 2000 में सोफी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर पॉप सिंगर के रूप में की। उन्होंने एक बैंड की स्थापना की, जिसके तहत उन्होंने सांग (ये दिल सुन रहा है ) है गाया। हालंकि इस गाने के बाद सोफी ने खुद को बैंड से अलग कर लिया और सोलो सिंगर के रूप में गाने लगीं। सोफी सिंगिंग के अलावा भारतीय नृत्य भरतनाट्यम और कथक नृत्य में भी पारंगत हैं।

वर्ष 2002 में सोफी मुंबई में आकर एमटीवी होस्ट बन कर अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने अपना वीडियो एल्बम लांच किया सोफी एंड डॉ.लव। उनका यह वर्ल्डवाइड बहुत हिट हुआ। उसके बाद सोफी ने अपना एक और वीडियो एल्बम लांच किया बेबी लव, जिसमें घर आया मेरा परदेसी, एक परदेसी मेरा दिल गया जैसे गाने शामिल थे।
बॉलीवुड में सोफी का करियर काफी अच्छा रहा इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू शादी नम्बर 1 थी, जिसमें वह जायेद खान के अपोजिट नज़र आयीं थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों मे आइटम नम्बर भी किये।

सोफी टीवी करियर की शुरुआत एमटीवी के शो बतौर होस्ट की थी। उसके बाद वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 7 में बतौर प्रतिभागी नज़र आई थीं, इसके अलावा वह रियलिटी शो बिगबॉस सीजन आठ का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago