स्वस्थ रहने के लिए खुद को करें मेंटेन, संतुलन जरूरी

0
238

नई दिल्ली
आज की इस भाग दौड़ भरी दुनिया में काम की वजह से शरीर में तनाव और अकड़न निर्माण होती है, जिसकी वजह से शरीर का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। इसीलिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा करने से शरीर को फुर्तीला रखने में मदद मिलती है, जिससे श्वास संबंधित बीमारियां, तनाव, शरीर की अकड़न आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है और बुद्धि तथा शरीर की कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम, योगा, जिम, कसरत आदि कार्य करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा बनाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है-

-ड्राई फ्रूट्स सेहत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स में कई पौष्टिक चीजें पाई जाती हैं और यह शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

-भोजन में अन्य सब्जी के साथ साथ कच्ची पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, पालक, चवली आदि अन्य पत्तीदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर में आयरन जैसे मिनिरल्स की पूर्ति होने में मदद मिलती है।

-अंकुरित अनाज का रोज सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति की क्षमता बढ़ जाती है और यह आपके शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा की पूर्ति करता है।

-दही का सेवन करना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद पाया गया है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, B-6, B-12 इसके अलावा कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही का इस्तेमाल आप सलाद के रूप में कर सकते हैं।

– शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने के लिए फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद होता है। यह स्वस्थ रहने का सरल उपाय है। परंतु फल खाने का एक उचित समय होता है, जिससे शरीर को फल खाने का उचित फायदा मिलता है।

-हमारे शरीर में 65% से भी ज्यादा पानी की मात्रा होती है। यदि पानी को उचित तरीके से पिया जाए तो काफी मददगार साबित होता है। खाना खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने का तरीका अनुचित है।

-नींबू का रस स्वास्थ्य के लिए अधिक औषधिपूर्ण है। नींबू में साइट्रिक एसिड और विटामिन-सी पाया जाता है, जो रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ावा देता है। नींबू पानी एंटीसेप्टिक गुण की तरह कार्य करता है।

-अच्छे स्वास्थ्य के लिए 8 घंटे नींद बेहद जरूरी है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद दोपहर के समय में नींद लेना पसंद करते है, लेकिन दोपहर की नींद मनुष्य को आलसी होने के साथ साथ पाचनतंत्र संबंधी कई बीमारियां उत्पन्न करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here