स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं

0
298

नई दिल्ली
जब इंसान के शरीर में तेजी के साथ बदलाव होता है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। अक्सर शरीर की ग्रोथ होने, वजन बढ़ने या स्किन को लगातार तेजी खरोचने से भी स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। ये रेखाएं शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकती हैं, जिनमें बैली, हिप्स थाइज और बैक शामिल हैं। वैसे तो ये मेल्स या फीमेल्स किसी को भी हो सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी को दौरान इस प्रॉब्लम को सबसे ज्यादा देखा जाता है। समस्या काफी आम है और इन्हें दूर करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन सबसे सेफ और बेस्ट हैं नैचरल तरीके।

घरेलू जेल बनाएं :

-सबसे पहले एक गाजर छीलकर कद्दूकस कर लें। गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो नई स्किन सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। गाजर खून साफ करता है। ये red blood carpels यानी लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

– अब कद्दूकस किए हुए गाजर को निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। जब ये दिनों चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तब ऐलोवेरा जेल और विटमिन-ई का कैप्सूल डालकर जेल को अच्छी तरह से फेटते हुए मिक्स कर लें। फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।

-इस स्ट्रेज रीमूविंग जेल को आप ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख दें। फिर जब भी लगाना हो तो इसे फ्रिज से निकालर लगा लें और वापस फ्रिज में ही रख दें।

-यह हर्बल जेल सिर्फ 21 दिन यानी 3 सप्ताह में आपके स्ट्रेज मार्क्स को बहुत लाइट कर देगा। यानी आपकी स्ट्रेज मार्क्स दिखने की यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगी।

-इस मिक्स को स्ट्रेच माक्स पर लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें। फिर साफ पानी से धोकर स्किन को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। हर दिन एक बार यह विधि आपको करनी है। बेहतर रहेगा कि आप नहाने से पहले ऐसा करें ताकि इसकी क्लीनिंग के लिए अलग से समय ना देना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here