Aaj ka Rashifal 09 June 2021: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 09 जून 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है। वित्तीय स्थिति में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी चिंताजनक है। व्यवसायिक स्थिति मध्यम है।
वृषभ-आज क दिन थोड़ा बचकर पार करना होगा। आपके लग्न में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों की स्थिति बन रही है। चंद्रमा तथा सूर्य दोनों के साथ राहु हैं और बुध भी वहीं मौजूद हैं। मन भयानक परेशानी का अनुभव करेगा। अवसाद की स्थिति रहेगी। व्यवसायिक तथा प्रेम की स्थिति मध्यम है।
मिथुन-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन सरकारी तंत्र से कोई परेशानी मोल न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। निर्णय लेने की क्षमता के कारण आप परिस्थितियों से बाहर निकल जाएंगे।
कर्क-आज के दिन आपके पास धन का आगमन होगा लेकिन थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। भ्रामक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह-आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या-आज के आपको अपमानित होने का भय सताएगा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम तथा व्यापरिक स्थिति मध्यम है।
तुला-तुला राशि के जातक जोखिम भरा दिन निकलेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सरकारी तंत्र से कोई नोटिस मिल सकता है या आपकी जवाबदेही बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति सब मध्यम है।
वृश्चिक-आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नई योजना या नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक और व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
धनु-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन बहुत परेशान रहेंगे। रुका हुआ काम आपके प्रयत्न से चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि पैरों में या उदर के निचले भाग में थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
मकर-आज के दिन आपका मन अप्रसन्न रहेगा। अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम पक्ष बहुत परेशान रहेगा लेकिन उबर जाएंगे आप। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बाधित है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
मीन-आज के दिन पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम रंग लाएगा। जीवन में तरक्की करेंगे आप। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…