नई दिल्ली.
कार खरीदना हर इंसान का सपना होता है। इसके लिए वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इसे खरीदने में खर्च कर देता है। लेकिन आए दिन मार्केट में नई-नई कारें आती रहती हैं और जो पुरानी कार होती वह आउटडेटेड हो जाती हैं। आजकल मार्केट में ऑटोमैटिक कारों का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कई कंपनियां मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक कार्स भी बना रही हैं। यह कार चलाने में बहुत आसान होती है, लेकिन लोगों को लगता है कि ऑटोमेटिक कार खरीदना काफी महंगा होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 लाख तक आने वाली ऐसी 6 धांसू ऑटोमैटिक कारों के बारे में जो किसी भी लग्जरी कार को टक्कर दे सकती हैं।
-Renault KWID मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसमें 2 पेट्रोल इंजन 799 cc और 999 cc के मिलते हैं। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर KWID का माइलेज 20.71 से 22.3 kmpl है। KWID 5 सीटर छोटी कार है और इसकी लंबाई 3731mm, चौड़ाई 1579mm और व्हीलबेस 2422mm है। ये कार 3.32 लाख से शुरू होकर 5.48 लाख तक मिलती है।
-मारुति सुजुकी की सिलेरियो में आपको ऑटोमैटिक मॉडल मिल जाएगा। इस कार में 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो कि 50 KW की पावर और 90 NM का टॉर्क जनरेट करता है। सिलेरियो की एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 13 हजार रुपये है।
-मारुति एस-प्रेसो में 1 पेट्रोल इंजन और 1 सीएनजी इंजन है। पेट्रोल इंजन 998 cc का और CNG इंजन 998 cc का है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर S-Presso का माइलेज 21.4 kmpl से 31.2 km/kg तक है। एस-प्रेसो एक 4 सीटर कार है। इसकी कीमत 3.78 – 5.26 लाख रुपए है।
-कम बजट की ऑटोमैटिक कारों में हुंडई की सेन्ट्रो एक शानदार कार है। इसमें 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों वेरिएंट में आती है। इसकी कीमत 5 लाख 25,990 रुपए है।
-Datsun redi-GO में 2 पेट्रोल इंजन 799 cc और 999 cc का दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर रेडी-गो का माइलेज 20.71 से 22.0 किमी/लीटर है। रेडी-गो 5 सीटर है और इसकी कीमत 3.83 – 4.95 लाख तक है।
-स्ट्रॉम मोटर्स आर3 में 1 इलेक्ट्रिक इंजन है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। R3 एक 2 सीटर कार है, जिसकी लंबाई 2907mm और चौड़ाई 1450mm ही है। ये एक छोटी और किफायती कार है, जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…