Aaj ka Rashifal 08 June 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 08 जून 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज आपके लिए सुखद, सकारात्मक और उर्जावान समय है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक भी लगभग मध्यम है।
वृषभ–वृषभ राशि वालों की बहुत सारी बातों को लेकर आज नकारात्मक सोच बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति मध्यम है और व्यापारिक स्थिति भी मध्यम है।
मिथुन–आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। उर्जावान स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।
कर्क–आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य आपका बेहतर होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।
सिंह–आज के दिन भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। पहले से बेहतर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या–आपके लिए आज का दिन जोखिम भरा रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
तुला–आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापारिक स्थिति में सुधार है।
धनु–धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक स्थिति में भी सुधार दिखाई दे रहा है।
मकर–आज के दिन घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम काफी बेहतर और व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक लाभ होगा। भाई, बहन, मित्रों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत बढ़िया है।
मीन–मीन राशि वालों के लिए परामर्श है कि आज के दिन आर्थिक रिस्क न लें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…