Aaj ka Rashifal 07 June 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 07 जून 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-आज के दिन आपके पास जरूरत के हिसाब से चीजों की उपलब्धता रहेगी। प्रेम मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधार की ओर है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृषभ-आज के दिन आपका खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। मन अज्ञात कारणों से भयभीत भी रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
मिथुन–आज के दिन आपके पास धन की उपलब्धता होगी। यात्रा का योग बनेगा। यात्रा में लाभ के भी योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में समीपता आएगी। व्यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है।
कर्क–कर्क राशि वाले आज के दिन विषम परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की क्षमता रखेंगे। प्रेम में समीपता आएगी। व्यवसायिक लाभ, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह–आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
कन्या–आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
तुला–आज के दिन आपका जीवन आनंददायक गुजारेंगे। छुट्टी सा समय व्यतीत करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। जीवनसाथी से निकटता होगी। प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात होगी। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम मध्यम से बेहतर की ओर होगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृश्चिक–आज दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
मकर–आज के दिन गृहकलह के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम मध्यम रहेगा।
मीन–आज के दिन आपके पास रुपए-पैसे आएंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…