Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 05 June 2021: आज के ही दिन 1984 में ऑपरेशन ब्यू स्टार के तहत सेना ने पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1984 में ऑपरेशन ब्यू स्टार के तहत सेना ने पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1664: मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1806: लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823: सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827: ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1846: अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
1882: मुंबई में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1901: मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म।
1910: अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक ओ. हेनरी का निधन।
1915: डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
1942: अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी और रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1961: भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1969: अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ।
1972: संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1988: पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया।
1990: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 पहली सबसे छोटी फिल्म ‘405 द मूवी’ को इंटरनेट पर जारी किया गया।
2013: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013: अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago