Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1826 में पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ था, इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 30 मई को घटित महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 – सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का निधन।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।
1797 – विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।
1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ, इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
1859 – फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1910 – जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।
1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1962 – चिली में फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या।
1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।
2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन।
2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2012 – भारत के विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2015 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here