Courtesy Reuters
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है। इसी का नतीजा है कि देश में पिछले 19 दिनों में इसके सक्रिय मामलों में 15 लाख से ज्यादा की कमी आई है, लेकिन चिंता का विषय इसके कारण रोजाना होने वाली मौतें हैं।
देश में कोविड-19 से सर्वाधिक सक्रिय मामले 37.45 लाख थी, जो आज घटकर 22.28 लाख पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन देश में 1 लाख 73 हजार 790 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे।
हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले 24 घंटे में 3,617 लोगों की जान गई। कोरोना वायरस से मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 2 लाख 84 हजार 601 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, भी घट रहे हैं। देश में शुक्रवार को 1 लाख 12 हजार 167 एक्टिव केस कम हुए। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 22 लाख 28 हजार 724 रह गये हैं।
इस बीच शुक्रवार को 30 लाख 62 हजार 747 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 20 करोड़ 89 लाख 02 हजार 445 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…