Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 27 May 2021: आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ

दिल्लीः आज के ही दिन 1964 में आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई को घटित महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1703 -सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1908- मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1921- ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
1927 – चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1937 – अमेरिका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1941 – जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
1948 – महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।
1964 – आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1977 – पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।
1980 – दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।
1981– सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1994– नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1997 – केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं।
2005– दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
2010 – ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2013- इराक में बम धमाके में 75 की मौत और 200 अन्य घायल।

Shobha Ojha

Recent Posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 hours ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

6 hours ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

11 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

15 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

1 day ago