देश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 1.96 लाख नए मामले सामने आए। देश में 41 दिन में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लाख से नीचे रही है। इससे पहले 14 अप्रैल को 1,84,372 नए मामले दर्ज किए गए थे।
इस दौरान संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही जिससे रिकवरी दर बढ़कर 89.26 फीसदी हो गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 24 लाख 30 हजार 236 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गए। देश में अब तक 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,96,427 नए मामले आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 हो गई। इस अवधि में तीन लाख 26 हजार 850 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में अब तक 2,40,54,861 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं और जिससे रिकवरी दर 89.26 फीसदी हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामले 1,33,934 कम होकर 25 लाख 86 हजार 782 रह गए हैं।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 3,511 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.16 फीसदी पर आ गई है। वहीं मृत्युदर 1.14 फीसदी पर है।
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…
दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…