Aaj ka Rashifal 25 May 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 25 मई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका जीवन आनंददायक गुजरेगा। अपनों के साथ रहेंगे। पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका सबसे मधुर संबंध रहेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ–वृषभ राशि वालों का रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे विषमताओं को पार करते हुए आप आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी दिखाई दे रही है।
मिथुन–मिथुन राशि के विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्छा समय है। मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से बेहतरी होगी। प्रेम में दूरी है लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होती हुई दिखाई दे रही है।
सिंह–सिंह राशि वाले अपनों के सहयोग से व्यापारिक दिशा में सही चलते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम उत्तम, व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
कन्या–आपके पास आज के दिन धनागमन होता हुआ दिखाई दे रहा है। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम भी मध्यम है क्योंकि शनि वक्री हो चुके हैं। व्यापार आपका रुक-रुक कर चलता रहेगा।
तुला–आज के दिन आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति सही है।
वृश्चिक–आज के दिन आप काल्पनिक और अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार मध्यम रहेगा।
धनु–धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी है।
मकर–आज के दिन आपकी पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। राजनैतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है। प्रेम मध्यम है।
कुंभ–आज के दिन भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–मीन राशि वालों के लिए जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सही है।
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…