कंगना रनौत के बॉडीगार्ड ने महिला के साथ किया रेप

0
653

मुंबई.
अभिनेत्री कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ एक महिला से रेप का मामला सामने आया है और उसके खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हेगड़े पर ये सनसनीखेज आरोप एक महिला ने लगाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है। महिला ने बताया कि हेगड़े से वो पिछले साल एक शूट के दौरान मिली थीं। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। जाने-अनजाने में एक-दूसरे के प्रति खिंचते चले गए और फिर एक दिन ऐसी स्थिति ऐसी आई कि दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। हेगड़े ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा तो वह तैयार हो गई, क्योंकि उसे इस बात की उम्मीद थी कि वह उससे शादी करेगा। फिर एक दिन हेगड़े ने उसका सामीप्य पाने के लिए मीठी बातों का सहारा लिया, लेकिन वह सावधन थी। उसने उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार कर दिया तो कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। इसके बाद दोनों की हर दूरी मिट गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे लगे।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। तभी से वो गायब है। महिला के अनुसार, कुमार हेगड़े की मां ने उससे संपर्क कर उसे धमकी दी कि उनके बेटे से दूर रहे और शादी का दबाव ना डाले। हेगड़े की मां ने ही युवती को बताया कि वो शादी कर रहा है। युवती का कहना है कि 50 हजार लेकर वो कर्नाटक चला गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने धारा 376, 377 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है और ज़रूरी तहकीकात कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here