Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 24 May 2021: भारत में मुस्लिम शिक्षा का मुख्य केंद्र माने जाने वाले अलीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना हुई

दिल्लीः आज के ही दिन 1920 में देश में मुस्लिम शिक्षा का सबसे बड़ा और मुख्य केन्द्र माने जाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना में दिन हुई थी।आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 24 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। उन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।
1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1875 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1920: देश में मुस्लिम शिक्षा का सबसे बड़ा और मुख्य केन्द्र माने जाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना में दिन हुई थी।
1931 : पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।
1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
2015 : आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, लोकप्रिय मत द्वारा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।

Shobha Ojha

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

9 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

10 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

10 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

10 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

21 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

21 hours ago