मुंबई
मशहूर गायक श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर एक नन्हा मेहमान आया है। श्रेया ने शनिवार को एक बालक को जन्म दिया। श्रेया ने टि्वटर पर बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दी। मार्च में ही श्रेया ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। श्रेया घोषाल ने अपने बेबी बंप के साथ शानदार फोटोज शेयर करके बताया था कि यह एक अलौकिक अनुभव है। वे अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज का आनंद उठा रही हैं। अब मां बनने की खुशी पर श्रेया ने कहा, ‘ ईश्वर ने एक बालक के रूप में हमें अमूल्य आशीर्वाद दिया है। इससे पहले ऐसी भावनाएं हमने कभी महसूस नहीं कीं। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।’ मशहूर गायक ने एक वक्तव्य में कहा, ‘हमारे नन्हें मेहमान को अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’
श्रेया के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। म्यूजिशियन राज पंडित ने लिखा है- ‘बहुत बहुत बधाई, आपकी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना’। नीति मोहन ने लिखा है ‘बहुत-बहुत बधाई। ये वाकई एक बहुत अच्छी खबर है। बहुत सारा प्यार, मेरी और पांड्या फैमिली की ओर से बधाई।’
विशाल डडलानी भी अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखते हैं ‘यस !!! GUPLU 2.0, जीत के लिए बधाई !!! फाइनली अब मेरी निशाचर फ्रेंड को घर पर देर तक रहने का एक बहाना मिल गया।
श्रेया (आयु 36 वर्ष) ने करीब एक दशक के रिलेशनशिप के बाद 2015 में 37 साल के शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी कर ली थी। श्रेया ने 2019 में आई फिल्म कलंक के ‘घर मोरे परदेसिया’ जैसे हिट गानों के अलावा धड़क (2018) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। श्रेया ने 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने ‘बैरी पिया’ से अपने फिल्म जीवन प्रारंभ किया था।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…