Aaj ka Rashifal 23 May 2021: आज दिन रविवार तथा दिनांक 23 May 20201 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
मेष–आज का दिन आपके लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग लेकिन विजय प्राप्त कर लेंगे। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु का शमन भी हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति सही है।
वृषभ–आज के लिए परामर्श है कि आज के दिन भावुक मन से कोई निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आप भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति सही है। प्रेम में दूरी बरकरार रहेगी।
कर्क–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। भाइयों-मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रेम में दूरी रहेगी। व्यापार और स्वास्थ्य सही है।
सिंह–आज के दिन आपके पास धन का आवक बना रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक स्थिति करीब ठीक है।
कन्या–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम बढ़िया, व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
तुला–आज के दिन आपका मन खर्च को लेकर परेशान रहेगा। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम तथा व्यापारिक स्थिति सही है।
वृश्चिक–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। संतान की ओर से कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। प्रेम सही, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु–घनु राशि के जातकों के आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवन आनंदित रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी। प्रेम परवान चढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम है।
मकर–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के जीवन आनंदित रहेगा। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम तथा व्यापारिक स्थिति ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…