Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2010 में भारत के उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहने को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 23 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1844- बहाई सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराज़ी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
1848 – अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध: इटली लंदन संधि के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए मित्र राष्ट्रों में शामिल हुए।
1919 – जयपुर राजघराने की राजमाता रही महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1923 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म।
1930 – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन।
1934 – ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई में समाप्त हो गई।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की।
1948 – यूएस कंसुल जनरल के थॉमस सी वासन, की हत्या यरूशलेम, इज़राइल में हुई।
1949 – जर्मनी के संघीय गणराज्य के लिए मूल कानून घोषित किया गया।
1951 – चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया।
1977 – उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा
1986 – अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1994 – सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
1995– जावा प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया।
1998– उत्तरी आयरलैंड में एक जनमत संग्रह में गुड फ्राइडे समझौता स्वीकार किया गया था।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2006– अलास्का स्ट्रेटोवोल्कोनो माउंट क्लीवलैंड में विस्फोट हुआ।
2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010– तेलुगू चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन।
2010 – भारत के उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2013– स्कागिट नदी पर इंटरस्टेट 5 पुल वाशिंगटन के माउंट वर्नोन में गिर गया।
2014– कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के परिसर के पास एक हत्याकांड में अपराधी सहित सात लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।
2015– टेक्सास और ओकलाहोमा में एक बवंडर के कारण बाढ़ के परिणामस्वरूप कम से कम 46 लोगों की मौत।
2020 – कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा देश में सवा लाख का आंकड़ा पार कर गया। बीमारी से मरने वालों की संख्या 3720 हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here