Aaj ka Rashifal 22 May 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 22 मई 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष – मेष राशि वाले आज के दिन विपरीत परिस्थितियों में भी अपना काम जारी रख पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए परामर्श है कि आज के भावुक होकर बातों को मत सोचे, नहीं तो तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। व्यापारिक स्थिति सही है।
मिथुन – आज के दिन घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं अन्यथा कलह हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एक निश्चित दूरी के साथ चलता रहेगा। व्यापारिक स्थित ठीक है।
कर्क – कर्क राशि वाले आज के दिन पराक्रमी बने रहेंगे। भाई-बहन, मित्रों सबका साथ होगा। व्यवसायिक लाभ के आसार हैं। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह – आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन निवेश न करें, नहीं तो आगे चलकर नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक स्थिति भी लगभग ठीक है।
कन्या – आज के दिन सकारात्मक उर्जा का संचार होता दिखाई दे रहा है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम तथा व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला – आज आपका मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक –आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु – आज के दिन आपको राजसत्ता पक्ष से लाभ होगा। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति भी ठीक है।
मकर – मकर राशि वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। अच्छी स्थिति है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम की स्थिति भी ठीक है।
कुंभ – आपके लिए सलाह है कि आज के दिन किसी तरह का कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति करीब-करीब है।
मीन – आज के दिन आपका जीवन आनंददायक गुजरेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति लाभप्रद । शादी-ब्याह तय होने के आसार हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। सिर्फ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…