Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 81 May 2021: भारत ने राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण किया

दिल्लीः आज के ही दिन 1974 में भारत ने राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण किया था और विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 18 मई को घटित हुईं घटनाओं परः-

1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1794 : ट्रेकोइंग की लड़ाई: फ्रांसीसी सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को हराया।
1803 : ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस पर युद्ध शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्रांस ने डच क्षेत्र से वापस लेने की इजाजत नहीं दी, जिसके कारन नेपोलियन से युद्ध की शुरूआत हुई।
1804 : फ्रेंच सीनेट द्वारा नेपोलियन बोनापार्ट फ्रेंच का सम्राट घोषित किया गया।
1860 : अब्राहम लिंकन को रिपब्लिकन पार्टी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया।
1865 : विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1888 : अमेरिका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1933: भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने एच.डी. देवगौड़ा का जन्म।
1940 : जर्मनी की सेना ने ब्रूसेल्स पर कब्जा किया।
1950 : अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए 12 नाटो सदस्य देशों ने स्थाई संगठन बनाने पर सहमति जताई।
1974 : राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1991 : ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
2004 : इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2012 : सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।

 

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 hour ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

15 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago