Aaj ka Rashifal 17 May 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 17 मई है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–मेष राशि के जातक आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक लाभ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
मिथुन–आज आपके पास धनागमन होता दिखाई दे रहा है, लेकिन साझेदारी और व्यवसायिक थोड़ी समस्या होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क–आज के दिन सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम में दूरी, व्यवसायिक स्थिति मध्यम है।
सिंह–आज के दिन चिंताकारी स्थिति दिखाई दे रही है। मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार उत्तम है।
कन्या–कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति सही है।
तुला–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है।
वृश्चिक–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम तथा व्यापारिक स्थिति सही है।
धनु–आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापारिक स्थिति सही है।
मकर–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्यान रखें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति सही है।
मीन-मीन राशि के जातकों की प्रेम की स्थिति अच्छी है। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…