Subscribe for notification
राज्य

नहीं रहे पूर्व विधायक जरनैल सिंह, कोरोना के कारण हुई मृत्यु

आप यानी आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 48 वर्षीय कोरोना वायरस से ग्रसित थे और पिछले कई दिनों से यहां एक अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व पत्रकार रहे सिंह ने 2015 से 2017 तक दिल्ली के राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “ दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

वहीं सिसोदिया ने कहा कि जरनैल सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।“

आपको बता दें कि फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आप ने पिछले साल जरनैल सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, मामला तूल पकड़ने पर जरनैल सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे ने उनका फोन यूज करने के दौरान की थी।

जरनैल सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके और प्रकाश सिंह बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। सिंह ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago