Aaj ka Rashifal 13 May 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 13 मई है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–मेष राशि वालों के लिए स्थिति आज सही नहीं दिखाई दे रही है। कौटुम्बिक, धन और वाणी सब गड़बड़ दिखाई दे रही है। प्रेम और संतान से नजदीकियां रहेंगी। व्यापारिक स्थिति सही है।
वृषभ–वृषभ राशि वालों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम पक्ष पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित होता दिखाई रहा है। संतान और प्रेम पक्ष में दूरियां दिख रही हैं। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
कर्क–कर्क राशि वालों के आर्थिक मामले सुदृढ़ होते दिखाई रहे हैं, लेकिन स्रोत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य प्रभवित दिख रहा है। प्रेम में दूरी दिखाई दे रही है।
सिंह–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन प्रसन्न नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी में बहुत अच्छी स्थिति है। सरकारी तंत्र में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य में भी सीने में विकार संभव है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है। ।
कन्या–कन्या राशि वालों के लिए परामर्श है कि आज के दिन स्वास्थ्य और अपने सम्मान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य प्रभावित होगा, व्यवसाय भी रुक-रुक कर चलेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति लगभग ठीक है।
धनु–आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम तथा व्यापारिक स्थित मध्यम है।
मकर–आज के दिन घरेलू सुख बाधित होगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
कुंभ–आज के दिन व्यवसायिक स्थिति आपकी ठीक दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम, व्यवसाय ठीक है।
मीन–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। व्यापारिक स्थिति सही है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…