संवाददाताः शोभा ओझा
नई दिल्लीः कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश त्रस्त है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ कोरोना से ग्रसित मरीजों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और उपचार की बुनियादी सुविधाओं का मुश्किल हो गया है। ऐसी मुश्किल घड़ी में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विहिप यानी विश्व हिंदू परिषद आइसोलेशन सेंटरों का संचालन कर लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रही है।
दिल्ली में विहिप द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आज रोहिणी में आइसोलेशन सेंटर संचालित किए गया। वहीं एक-दो दिन में पांच और सेंटर शुरू हो जाएंगे। इनके लिए लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासनिक अनुमति मिलते ही यह भी संचालित हो जाएंगे। इन आइसोलेशन सेंटर के जरिए लगभग 10 से लेकर 30 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इन केंद्रों में आने वाले पीड़ित मरीजों के लिए अनुभवी डॉक्टर्स निःशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां पर मरीजों के लिए पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर रखे गए हैं। यहां पर मरीजों को भोजन, नीबू पानी, काढ़ा, दवाएं तथा सभी चिकित्सकीय सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था है। संघ के स्वयंसेवक सेवाभाव से मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।
रोहिणी में आइसोलेशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर विहिप केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द पराण्डे, केन्द्रीय मंत्री विश्व समन्वय प्रमुख प्रशांत हरतालकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर, प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना , उत्तरी विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, रोहिणी जिला उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति, जिला सह मंत्री अशोक बजाज तथा डॉय. दास, हिन्दू राव डॉ. कांता कपूर की एक उपस्थित रही। ओवरसीज अपार्टमेंट अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ रोहिणी के महामंत्री डॉ.एसएल सागर के साथ फेडरेशन ऑफ रोहिणी मैनेजमेंट कमिटी की टीम उपस्थिति रहीं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…