नई दिल्ली.
बिना पैडल मारे 25 किलोमीटर की रफ्तार से साइकिल भागे, क्या यह संभव है। जवाब है, हां। Nexzu Mobility ने यह कमाल किया है। इस शानदार प्रोडक्ट में पेश करते हुए कंपनी ने बताया कि एक बार चार्ज करने पर यह 100 किमी तक की यात्रा तय कर सकती है और अगर चार्जिंग खत्म हो जाती है तो आप इसे पैडल से भी चला सकते हैं, यह इस साइकिल की सबसे बड़ी विशेषता है।
अगर साइकिल के अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें और भी कई अन्य फीचर दिए गए हैं, जो इसे चलाने के अनुभव को और भी शानदार बनाते हैं। इस साइकिल में डुअल वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बाइक को कंट्रोल में रखते हैं और इसमें रग्ड फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है जो आपको रास्तों में गड्ढों और खराब रास्तों पर बैलेंस बनाता है। 42,000 रुपए इसकी कीमत है। इसे आप तीन रंगों में खरीद सकते हैं।
बता दें कि दुनियाभर में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ऑटो इंडस्ट्रीज और सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। पेट्रोल व डीजल वाहनों के स्थान पर अब ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दुनियाभर में कई ई-वाहनों का निर्माण किया जा रहा है और यह नवीनतम वाहन है, जिससे सफर काफी आनंददायी है।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…