देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं रहा है। इस जानलेवा विषाणु के कारण ओडिशा के मशहूर मूर्तिकार एवं राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहापात्रा का रविवार को निधन हो गया। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित मोहापात्रा पिछले सप्ताह कोरोना से संक्रमित हुए थे। उनका भुवनेश्वर के एम्स में इलाज चल रहा था।
24 मार्च 1943 को ओडिशा में पुरी जिला के सासन पाडिया, पुरी, ओडिशा जन्मे मोहापात्रा के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
कोविंद ने ट्वीट कर कहा…
वेंकैया ने कहा…
मोदी ने कहा…
वहीं पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि मोहपात्र को ओडिशा में कला और विरासत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
आपको बता दें कि कोविड-19 के तांडव को रोकने के लिए देश के 16 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, मिजोरम और गोवा शामिल हैं।
वहीं 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…