Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 22 वर्षों के निरंतर परिश्रम के बाद दुनिया के अजूबों में शुमार ताज महल 1653 में बनकर तैयार हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1386- पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
1540- सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म।
1653 – विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
1689- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1866- स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
1874- बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
1877- पेरू में 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से 2541 लोगों की मौत हुई।
1946- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
1986- माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति तेनज़िंग नोर्के का निधन।
1955- पश्चिमी जर्मनी नॉटो में शामिल हुआ।
1960- बर्थ कंट्रोल पिल को कानूनी मान्यता देने अमेरिका पहला देश बना।
1998- प्रसिद्ध गजल गायक तलत महमूद का निधन।
2000- श्रीलंका में जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ संघर्ष 358 सैनिक मारे गये।
2001- घाना के अकरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में भगदड़ से 126 लोगों की मौत हुई।
2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2008- अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here