Subscribe for notification
राज्य

दिल्ली में सेवा भारती ने खोले 450 बिस्तरों वाले आइसोलेशन सेंटर

संवाददाताः नरेंद्र वर्मा

दिल्ली में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार के भी हाथ-पैर फूल गए है। मरीज अपने घरों पर दवाई और जरूरी चीजों के लिए तरस रहे है। अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता नहीं है और पीड़ित परिजन अपने मरीजों को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीडितों की मदद के लिए सेवा भारती ने एक बार फिर अनूठी पहल शुरू की है। निशुल्क ऑक्सीजन सेवा प्रदान करने के बाद सेवा भारती ने अब दिल्ली के अशोक विहार, लक्ष्मीनगर, उदासीन आश्रम, नरेला, हरिनगर, द्वारका, लाजपत नगर जैसे इलाकों में लोगों का जीवन बचाने के लिए आइसोलेशन केंद्र शुरू किए हैं।

इन सभी आइसोलेशन केंद्रों पर ऑक्सीजन के साथ ही सभी जरूरी दवाएं डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। कई आइसोलेशन केंद्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर एवं कई केंद्रों पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी उपलब्ध कराए गए है।  सेवा भारती का कहना हैं कि लोगों की सुविधाओं को देखते हुए जल्दी ही दिल्ली में 1000 बिस्तरों वाले आइसोलेशन केंद्रों की शुरूआत कर दी जाएगी। इसके लिए सेवा भारती द्वारा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 20 से 50 बिस्तरों वाले केंद्रों की स्थापना का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। सेवा भारती ने इस सेवा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, निजी स्कूलों, निजी भवनों एवं अन्य केंद्रों को आइसोलेशन केंद्रो में बदलने का काम किया है।

सभी आइसोलेशन केंद्रों पर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। दिल्ली के लाजपत नगर इलाके की अमर कॉलोनी में 50 बिस्तरों वाले आइसोलेशन केंद्र को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. पी प्रसन्ना राज एवं डॉ. कल्पना नागपाल के देखरेख में संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र पर 21 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर रखे गए हैं। सभी भर्ती मरीजों को भोजन, नीबू पानी, काढ़ा, दवाएं तथा सभी चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सेवा भारती के प्रांत प्रमुख रमेश कुमार, विभाग कार्यवाह रवि प्रकाश निरंतर इन केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं। इसी तरह अशोक विहार के लक्ष्मी बाई कॉलेज को सेवा भारती ने 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर वहां कोरोना पीडितों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है। सेवा भारती का कहना हैं कि जल्द ही इस केंद्र को 200 बिस्तरों की सुविधाओं के साथ विकसित कर दिया जाएगा। यहां प्रतिदिन 100 मरीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आ रहे हैं।

इस केंद्र के विकास के लिए क्रिस्टल क्रॉप संस्थान ने सेवा भारती को मदद दी हैं। इसी तरह गुरु राम राय उदासीन आश्रम में भी 35 बिस्तरों वाले आइसोलेशन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। खास बात यह हैं कि सभी आइसोलेशन केंद्रो पर कोरोना मरीजों की काउंसलिंग भी की जाती है। सेवा भारती के सैकड़ों स्वयं सेवक कई पालियों में इन केंद्रों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सेवा भारती ने बताया कि कई आइसोलेशन केंद्रों के संचालन के लिए अभी प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा स्वीकृति प्राप्त होते ही उन्हें भी मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में भी लाला दीपचंद मेमोरियल चेरिटेबल अस्पताल, गली नंबर 30 बी, (स्वतंत्र नगर) में 13 बिस्तरों वाले आइसोलेशन केंद्र को डॉक्टर पीके बंसल की देखरेख में संचालित किया जा रहा। दिल्ली प्रदेश प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल बताते हैं कि सेवा भारती व्दारा संचालित सभी आइसोलेशन केंद्रो पर डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, प्रबंधक और कार्यकर्ता अनुकरणीय भाव से कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हैं।

admin

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

6 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

6 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

6 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

17 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

17 hours ago