मुंबई.
जैकलीन फर्नांडीज ने YOLO नामक एक फाउंडेशन की स्थापना की है, जिसके द्वारा वो नेक कार्यों की कहानियां शेयर करेंगी। इस नेक काम के लिए जैकी ने कई एनजीओ के साथ समझौता किया है जो हमारे समाज में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के हित में काम करते हैं।
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमारे पास एक यही ज़िन्दगी है, इस दुनिया में जो कुछ भी हम कर सकते हैं कर लेना चाहिए!! मुझे YOLO फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करने पर गर्व है; नेकी की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए एक पहल। इन चुनौतीपूर्ण समय में, योलो फाउंडेशन ने हर उन गैर सरकारी संगठनों के साथ भागीदारी की है, जो संभवत: हम कर सकते हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने अक्सर एक कदम आगे बढ़ाकर उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जिन्हें कठिन वक़्त में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चाहे वह बाढ़ राहत के बाद घरों का पुनर्निर्माण करना हो या बच्चों के पोषण के लिए काम करना हो, अपने सकारात्मक रवैये के साथ, जैकी ने उन लोगों के बीच प्यार और खुशी फैलाई है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
रोटी बैंक नामक एक एनजीओ के साथ, जैकलीन इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। वहीं, फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए, अभिनेत्री ने सड़कों पर रहने वाले जानवरों की मदद करने की पहल की है। साथ ही, अभिनेत्री फ्रंट लाइन कार्यकर्ता मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…