Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 2010 में मुंबई हमले के दौरान जीवित पकड़े गए खौफनाक आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1840- ब्रिटेन में दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का इस्तेमाल हुआ।
1857- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया।
1861- मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ।
1910- जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड (सप्तम) की मृत्यु के बाद उनके पुत्र जार्ज पंचम ब्रिटेन के सम्राट बने।
1940- जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रॉथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1942- फिलीपीन में अंतिम अमेरिकी सेना ने जापान के समक्ष समर्पण किया।
1944- महात्मा गांधी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया।
1946- प्रख्यात विधिवेत्ता एवं महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन।
1954- ब्रिटेन के मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया।
1964- प्रसिद्ध भारतीय तैराक खजान सिंह का जन्म।
1976- उत्तर- पूर्वी इटली में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत।
1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बेली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बेली का इंग्लैंड में निधन।
1997- फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004- चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2006 – टाइटैनिक जहाज के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
2007 – फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सरकोजी जीते।
2008 – बांग्लादेश में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
2010- मुंबई हमले के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…