नोरा फतेही ने लूटा दिल, गजब ढा रहीं

0
236

मुंबई
नोरा फतेही का एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नोरा के वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नोरा एक गाने पर फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। नोरा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बुकिंग्स के लिए मौजूद, लॉकडाउन को हाइप अप करने के लिए… हैप्पी संडे।’ नोरा फतेही के वीडियो पर ढाई लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करीब 2 कमेंट्स अभी तक वीडियो में हुए हैं। नोरा के इस वीडियो को कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है।

नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा जल्दी ही अजय देवगन की फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगे। उनकी गिनती बॉलीवुड के बेस्ट डांसर्स में होती है। नोरा न सिर्फ अपने दमदार डांस बल्कि अपनी बोल्ड अदाएं और क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

बता दें कि नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं। नोरा मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि। नोरा हाल मे रिलीज़ हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आयी थी। नूरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था। वह हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी सक्रिय हैं। नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here