file Picture

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति के साथ ही देश की जनता को महंगाई की मार पड़ गई। आज 18 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में आज 15 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 90.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार 27 फरवरी को बदलाव हुआ था। आपको बता दें कि इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम जनवरी में 10 बार और फरवरी में 16 बार बढ़े, जबकि मई में आज पहली बार कीमतें बढ़ी हैं। इस तरह से 2021 में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 27 बार बढ़ चुके हैं।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चलने की वजह से पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। हालांकि, पिछले दो महीने में कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं।

इस साल फरवरी में कच्चे तेल के औसतन दाम 61 डॉलर प्रति बैरल पर थे जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। वहीं अभी ये ये 68 डॉलर पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए का इजाफा हो सकता है।

तेल विपणन कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप एसएमएस (SMS) के जरिए भी जान सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here