देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान इसके 3,68,147 नए मामले सामने आए जिसके बाद  संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं  इस अवधि में 3,417 लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या 2,18,959 हो गई है।

इस बीच राहत की बात यह रही कि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,10,347 लोगों का टीकाकरण होने के साथ ही अब तक 15 करोड़ 71 लाख 98 हजार 207 लोगों काे टीका लगाया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,68,147 नये मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 99 लाख 25 हजार 604 हो गया। इस दौरान 3,00,732 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।  देश में अब तक एक करोड़ 62 लाख 93 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 34,13,642 हो गई है। वहीं 3417 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,18,959 हो गया है।

देश में रिकवरी रेट घटकर 81.77 प्रतिशत रह गया जो कि चिंता की बात है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 17.13 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.1 फीसदी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here