गुजरात में भरूच में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई। यहां पर स्थित पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में भीषण आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल के ट्रस्टी जुबेर पटेल के मुताबिक मृतकों में 14 मरीज और अस्पताल की दो नर्स शामिल हैं। चार मंजिला इस अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। इस घटना के बाद सभी को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।
बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे लगी और तेजी से फैलकर आईसीयू (ICU) यानी गहन चिकित्सा कक्ष तक पहुंच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां और 40 एंबुलेंस को बुलाया गया। उधऱ, इस घटना की जानकारी मिलते ही मरीजों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…