Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 28 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।
1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा।
1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।
1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म।
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।
1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।
1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1986: सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।
1995 : श्रीलंका के पलाली में विमान दुर्घटना में 52 यात्रियों की मौत।
1996 : आस्ट्रेलिया के एक बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों को मारा।
2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी ने पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन इतिहास रचा।
2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
2003 : ऐपल ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।
2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।
2008 : भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा।
2010 : विश्व प्रदर्शनी से पहले चीन ने एचआईवी, एड्स, अन्य यौन संचारित रोग और कुष्ठ रोगियों के देश में प्रवेश पर 20 साल से चले आ रहे प्रतिबंध को हटाया था।
2015 : राष्ट्रीय फुटबॉल लीग की घोषणा की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here