Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 25 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा कर लिया।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।

1999-वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की ।
2004-जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35रनों का रिकार्ड बनाया ।
2008-बालीबुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया ।

2010- भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलिकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की ।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षों के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2015- नेपाल में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here