कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल इस वायरस की चपेट में आ गए है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से पटेल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। वह आज भी एक उद्घाटन समारोह में शाह के साथ मौजूद थे। इस समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यहां मौजूद थे।
पटेल ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें।
शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कोलवाडा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का आज उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।
पिछले दिनों राज्य के शिक्षामंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा भी पॉजीटिव हो गए थे। हालांकि, अब वे स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के कारण राज्य की स्थिति काफी खराब है। गुजराज में शुक्रवार को इस संक्रमण के 13,706 नए मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक चार लाख 40 हजार 731 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…